रमना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, अपील की गई भाईचारे की

Location: Ramana

रमना: शुक्रवार को थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर एक शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष शांति देवी ने सभी से त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

बैठक में प्रमुख करुणा सोनी ने कहा कि त्योहार के दौरान ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए जिससे किसी की भावना आहत हो। पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह ने पर्व के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने पर जोर दिया।

बीडीओ बासुदेव राय ने पूजा कमेटी के सदस्यों से दशहरा पूजा को सफल बनाने के लिए सजग रहने की बात कही। थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी ने सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें पोस्ट करने से बचने की सलाह दी।

इस बैठक में सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार, उप प्रमुख खदीजा बीबी, नसीरुद्दीन अंसारी, गुलाम अली अंसारी, मुखिया अजीत पांडेय, दुलारी देवी, चुन्नू सिंह, यशवंत पासवान समेत कई लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि पंकज सिंह ने किया।

मौके पर अजीत सोनी, दिनेश गुप्ता, धनंजय गुप्ता, राज पाठक सहित सभी पूजा कमेटी के सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!