रविंद्रनाथ महतो दूसरी बार चुने गए अध्यक्ष, विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

Location: रांची


रांची : झारखण्ड विधानसभा के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन था। दूसरे दिन की कार्यवाही के दौरान सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव हुआ। रबींद्र नाथ महतो निर्विरोध स्पीकर पद पर चुने गए।
सभा की कार्यवाही बुधवार 11 दिसंबर को 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। श्री महतो ने निर्विरोध निर्वाचित होने पर कहा “मुझे आप सभी से अपेक्षा है कि सदन निर्बाध रूप से चले, सदन में गतिरोध ना हो”।
सर्वसम्मति से स्पीकर चुने जाने पर रबींद्रनाथ महतो ने सभी दलों के प्रति आभार व्यक्त किया।
निर्विरोध स्पीकर चुने जाने पर बाबूलाल मरांडी ने रबींद्रनाथ महतो को शुभकामनाएं दी। कहा, आग्रह है कि कोई भी विधायक जब सदन में मामला उठाए तो उसका समाधान हो। सदन के कस्टोडियन के नाते सभी को अवसर दें।नये विधायकों में आत्मविश्वास पैदा होगा।संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने रबीन्द्रनाथ महतो के निर्विरोध स्पीकर चुने जाने पर सभी सदस्यों की ओर से शुभकामनाएं दी।
रबीन्द्रनाथ महतो के सर्वसम्मति से स्पीकर चुने जाने पर सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी पार्टी और सत्ता पक्ष की ओर से शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आपने सदन की गरिमा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।राज्य के सर्वांगीण विकास में सत्ता पक्ष के साथ साथ विपक्ष की भी भूमिका है। चुनाव में जनता के निर्णय का सम्मान करना चाहिए।
रबीन्द्रनाथ महतो को सीएम हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी ने उन्हें सम्मान के साथ आसन पर बिठाया। स्पीकर पद के लिए नाला विधायक रबींद्रनाथ महतो के पक्ष में कुल सात प्रस्ताव आए। सीएम ने प्रस्ताव रखा। मथुरा महतो ने किया समर्थन। सर्वसम्मति से प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।
निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने विधान सभा परिसर स्थित अध्यक्ष के कार्यालय जाकर श्री महतो को गुलदस्ता भेंट करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।श्री कमलेश के साथ प्रदेश कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, झारखंड मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन रवींद्र कुमार सिंह,शीर्ष कांग्रेस नेता सलीम खान भी साथ थे। सभी नेता ने विधान सभा अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दी ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!