रांची पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

Location: रांची

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय रांची दौरे पर आज देर शाम पहुंचीं। रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति विशेष विमान से पहुंची थीं। एयरपोर्ट से बिरसा चौक हरमू रोड होते हुए राष्ट्रपति का काफिला राजभवन पहुंचा। राष्ट्रपति आज रात्रि विश्राम राजभवन में ही करेंगी। कल सुबह वह नामकुम जाएंगी। वह राष्ट्रीय लाह अनुसंधान व प्रशिक्षण केंद्र के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी। समारोह में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति वहीं से सीधे एयरपोर्ट जाएंगी और फिर विशेष विमान से वापस दिल्ली लौट जाएंगी।राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रांची में आज सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। एयरपोर्ट रोड से राजभवन तक शाम 5:00 बजे से ही आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी।

इधर कल संथाल परगना के भोगनाडीह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे र संबोधित करेंगे। अमित शाह गिरिडीह स्थित झारखंड धाम भी जाएंगे वहां भी वह संकल्प यात्रा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति और गृह मंत्री के दौरे को लेकर आज रांची में सुरक्षा की हर तरफ कड़ी व्यवस्था की गई थी।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

पलामू वासियों को गर्मी से बचना है तो हर एक व्यक्ति को पेड़ लगाना होगा।मुखिया अनुज त्रिपाठी

पलामू वासियों को गर्मी से बचना है तो हर एक व्यक्ति को पेड़ लगाना होगा।मुखिया अनुज त्रिपाठी

गर्मी में पशु पक्षियों के लिए भी करें पानी की व्यवस्था,मुकेश

गर्मी में पशु पक्षियों के लिए भी करें पानी की व्यवस्था,मुकेश

बिलासपुर में दुद्धी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा का भव्य स्वागत

बिलासपुर में दुद्धी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा का भव्य स्वागत

ब्रेकिंग न्युज : नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा

ब्रेकिंग न्युज : नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा

बलियारी मुखिया को निलंबित करने की अनुशंसा, पंचायत सचिव पर आरोप पत्र गठित

बलियारी मुखिया को निलंबित करने की अनुशंसा, पंचायत सचिव पर आरोप पत्र गठित

पिता को नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म के मामले में आजीवन सश्रम कारावास, एक लाख रुपये जुर्मानाविशेष न्यायाधीश पोक्सो की अदालत का फैसला

error: Content is protected !!