रांची में एक साथ चार शव मिलने से सनसनी, मौत को लेकर थाने पर हंगामा

रांची: रांची के निकट रुका डैम के किनारे से बुधवार की देर रात एक साथ चार युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवकों की मौत को लेकर तरह-तरह की बात कही गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर बीआईटी मेसरा थाने में हंगामा किया। जबकि शव बरामद करने के बाद पुलिस ने कहा कि चारों की मौत वज्रपात से हुई है। क्योंकि इनके शरीर और कपड़े जले हुए हैं। परिजनों ने इसे सांप्रदायिक रंग देने की भी कोशिश की। लेकिन पुलिस में मामले को शांत कर दिया। जानकारी के अनुसार कल सुबह 9 बजे नेवरी और चुटू गांव के चार युवक घर से मछली मारने रुका डैम जाने की बात कह कर निकले थे। देर शाम तक जब युवक नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस जब रुका डैम के पास पहुंची तो देखा कि चार शव आसपास पड़े हुए हैं। एक युवक के गले में मछली का जाल था फंसा हुआ है जबकि दो के शरीर पर जलने का निशान है। उनके कपड़े भी जले हुए थे। कल दोपहर बाद इलाके में बारिश हुई थी। गरज तड़क हुआ था। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि इस दौरान वज्रपात हुआ और इसकी चपेट में चारों आ गए। इसी से उनकी मौत हुई है। पुलिस को हत्या किए जाने का कोई सबूत नहीं मिला। मृतक सभी युवक एक ही समुदाय के हैं। इसमें नेवरी निवासी शोएब अख्तर, चुटू निवासी आशिक अंसारी, नूरुल अंसारी और मकसूद अंसारी शामिल है। शव मिलने के बाद आसपास के इलाके में कोहरा मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना पर पहुंच गए । यहां हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि युवकों की पीट-पीटकर हत्या की गई है। एक समुदाय के लोगों ने युवकों को मार डाला है। हालांकि पुलिस ने हत्या की घटना से इनकार किया और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!