रांची में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर डीजीपी सख्त, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए निर्देश

Location: रांची

रांची: राजधानी रांची में बिगड़ती कानून व्यवस्था की घटना ने पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दो दिनों में हुई दो हत्याओं से पुलिस के दामन पर दाग लगे हैं। अपराध की बढ़ती घटनाओं को डीजीपी अनुराग गुप्ता ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने रांची में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की।

रांची में तैनात पुलिस अधिकारियों से सख्त लहजे ने कहा कि यदि रांची में रहना है तो अपनी कार्यशैली में सुधार लाना होगा । अपराध पर नियंत्रण करना होगा नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कई निर्देश दिए।
इधर डीजीपी अधिवक्ता गोपाल कृष्ण के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के महुआ टोली स्थित आवास पर गए और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों से हत्या के संबंध में जानकारी मांगी। परिजनों ने कहा कि उनकी किसी से ऐसी दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने घर में कुछ बताया नहीं था। इसलिए हत्यारे के बारे में नहीं बता सकते हैं। अनुराग गुप्ता ने कहा कि इस मामले का जल्द खुलासा होगा। पुलिस अपराधियों के संबंध में पता लगा चुकी है। अपराधी जल पकड़े जाएंगे।
इधर अनुराग गुप्ता दरोगा अनुपम कच्छप के परिजनों से भी मिले। परिवार से घटना की जानकारी ली और कहा कि इस मामले का भी शीघ्र खुलासा करेगी अपराधी पकड़े जाएंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!