रामपुर में सड़क बना डेंजर जोन, ग्रामीणों ने विधायक से मरम्मत की मांग की

Location: Manjhiaon

परहियाडिह में जानलेवा सड़क

मझिआंव: रामपुर पंचायत के परेहीया डीह की मुख्य सड़क पिछले माह हुई बारिश के कारण खंडहर में तब्दील हो गई है, जिससे यह क्षेत्र डेंजर जोन बन गया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कभी भी इस सड़क पर कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक से सड़क की मरम्मत की मांग की है।

यह सड़क जहर सराय मेन रोड से शुरू होकर परेहीया डीह होते हुए रानी ताली मेन रोड तक जाती है। कुछ समय पहले एक बोलेरो सवार इस सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गए थे, हालांकि सभी की जान बच गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो आने वाले समय में गंभीर हादसे हो सकते हैं।

यह सड़क 2022 में बनाई गई थी, लेकिन अब पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार, वार्ड सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह, सोनू परेहीया, बुधन परेहीया, बंशी परेहीया, उंखमजी परेहीया, सूर्य देव परेहीया सहित अन्य ग्रामीणों ने इस सड़क की मरम्मत की तत्काल मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

News You may have Missed

पलामू समाचार

पलामू समाचार

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
error: Content is protected !!