रामदास सोरेन ने ली मंत्री पद की शपथ, आज भाजपा में शामिल होंगे चंपई सोरेन

रांची: घाटशिला से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक रामदास सोरेन मंत्री बन गए हैं।राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। रामदास सोरेन को चंपई सोरेन की जगह पर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता सहित कई मंत्री और विधायक मौजूद थे। रामदास सोरेन को चंपई सोरेन वाला विभाग दिए जाने की संभावना है। आज ही विभाग की जिम्मेदारी भी दे दी जाएगी। रामदास सोरेन घाटशिला से विधायक हैं। घाटशिला से 2009 में वह पहली बार विधायक चुने गए थे। 14 में चुनाव हार गए थे। 2019 में फिर से चुनाव जीते हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन का साथ छोड़ने के बाद कोल्हान में अपनी पार्टी की पकड़ मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य रामदास सोरेन को मंत्रिमंडल में शामिल किया है। इधर आज चंपई सोरेन भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं 3 बजे वह शहीद मैदान में आयोजित एक सभा में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। सरायकेला जमशेदपुर सहित विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में उनके समर्थक रांची पहुंच रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!