राज्यपाल रघुवर दास से मिले असम के मुख्यमंत्री, राजनीतिक हलचल तेज

रांची : असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा ने आज उड़ीसा राजभवन में राज्यपाल रघुवर दास से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान वहां के मुख्यमंत्री मोहन मांझी भी मौजूद थे। झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। समझा जा रहा है कि हिमंता ने विधानसभा चुनाव और झारखंड की राजनीतिक स्थिति पर रघुवर दास से चर्चा की है। रघुवर दास की परंपरागत सीट जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक सरयू राय के जदयू में शामिल होने के बाद वहां की राजनीतिक स्थिति बदल गई है। सरयू राय एनडीए फोल्डर के तहत जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ना चाहते हैं। सीटिंग सीट होने के कारण जदयू भी इस सीट पर दावा कर रहा है। रघुवर दास और सरयू राय की अदावत के कारण इस सीट पर मामला फंसा हुआ है। रघुवर दास नहीं चाहते हैं कि भाजपा राय के लिए पूर्वी जमशेदपुर की सीट छोड़ें। जबकि जदयू दबाव बनाए हुए हैं। समझा जा रहा है कि इन सारे मुद्दों पर हिमंता ने रघुवर दास से बात की है। इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!