राजा पीटर जदयू में हुए शामिल, तमाड़ से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Location: रांची

रांची: पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर आज फिर से जदयू में शामिल हो गए। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें पार्टी में शामिल कराते हुए सदस्यता ग्रहण कराई। लंबे समय बाद राजा पीटर जदयू में वापस लौटे हैं। राजा पीटर इस बार जदयू से तमाड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा जदयू के लिए सीट छोड़ने को तैयार हो गई है। राजा पीटर 2008 में तमाड़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को हरा दिया था। इसके बाद वह राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गए थे। 2009 में उन्होंने जदयू के टिकट पर चुनाव लड़कर विजय हासिल की थी। वह उत्पादन मंत्री रह चुके हैं। रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में लंबे समय तक जेल में भी रह चुके हैं। जेल से बाहर आने के बाद एक बार वह फिर से lसक्रिय राजनीति में आ गए हैं। चुनाव लड़ने को लेकर ही वह फिर से जदयू में शामिल हुए हैं।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मेराल में अकीदत और अमन के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज, वतन की सलामती की मांगी गई दुआ

    मेराल में अकीदत और अमन के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज, वतन की सलामती की मांगी गई दुआ

    मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

    मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

    पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

    पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

    ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा, विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा

    ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा, विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा

    बकरीद की दिल से मुबारकबाद, इंसानियत और भाईचारे का बना रहे एहसास-मिथिलेश ठाकर

    बकरीद की दिल से मुबारकबाद, इंसानियत और भाईचारे का बना रहे एहसास-मिथिलेश ठाकर

    शुद्ध पर्यावरण के लिए एकल विद्यालयों में चला व्यापक पौधारोपण अभियान

    शुद्ध पर्यावरण के लिए एकल विद्यालयों में चला व्यापक पौधारोपण अभियान
    error: Content is protected !!