प्रखंड परिसर में लगे जिम उपकरण, बच्चों के लिए बन रहे आकर्षण का केंद्र

Location: Meral

मेराल। प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक सप्ताह पहले लगाए गए जिम उपकरण स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। हालांकि, इन उपकरणों का लुत्फ बच्चों ने सबसे ज्यादा उठाना शुरू कर दिया है। आसपास के बच्चे शाम के समय जिम उपकरणों का उपयोग मनोरंजन और खेल-खेल में कर रहे हैं। उन्हें यह समझ नहीं है कि किस मशीन पर कौन-सा व्यायाम करना चाहिए। वे इसे झूले की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।

यह पहला मौका है जब प्रखंड मुख्यालय में जिम उपकरण लगाए गए हैं। ये न केवल महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को प्रेरित कर रहे हैं, बल्कि थाना, अंचल और प्रखंड कार्यालयों के कर्मचारियों के लिए भी स्वास्थ्य सुधार का मुफ्त साधन बन रहे हैं।

जिम का निशुल्क उपयोग करने की सुविधा ने स्थानीय निवासियों को उत्साहित कर दिया है। आमतौर पर शहरों में जिम के लिए प्रति व्यक्ति ₹1000 मासिक तक शुल्क देना पड़ता है, लेकिन यहां यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त होने के कारण लोग इसे लेकर काफी खुश हैं। जिम उपकरणों से लोगों को स्वास्थ्य लाभ उठाने का बेहतरीन मौका मिल रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!