
Location: Meral
मेराल: प्रखंड परिसर में महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (वीडियो) जागो महतो ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में उपस्थित मुखिया रामसागर महतो, जनसेवक रामनाथ चौधरी, सेवानिवृत्त सहायक राजेंद्र प्रसाद, पंचायती राज कोऑर्डिनेटर रश्मि लकड़ा, प्रियंका कुमारी, प्रखंड सहायक सुनील कुमार, उपमुखिया अली शेर अंसारी और डॉ. अनिल साव ने भी महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को पुष्प अर्पित कर सम्मान दिया।
इस अवसर पर वीडियो जागो महतो ने लोगों को संविधान की शपथ दिलाई और कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर लालमोहन ने किया।