मेराल प्रखंड में कई जगहों पर बुद्ध पूर्णिमा के कार्यक्रम आयोजित हुए

Location: Meral

मेराल। प्रखंड में बुद्ध पूर्णिमा पर कई जगह कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों ने उन्हें नमन किया।

थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में जहां विशेष हवन पूजन का आयोजन किया गया वहीं मेराल पूर्वी पंचायत सचिवालय के सभागार में जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ राम कुंवर बौद्ध के द्वारा महात्मा बुद्ध की स्तुति करने के पश्चात मुखिया रामसागर महतो, मनदीप सिंह, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, डॉ लालमोहन, रामाधार राम, मदन यादव आदि ने संयुक्त रूप से कैंडल जलाकर तथा पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुखिया रामसागर महतो ने महात्मा बुद्ध की जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताएं रास्ते पर चल कर अपने जीवन का मार्ग प्रशस्त करने पर बल दिया। राम कुंवर बौद्ध ने कहा भगवान बुद्ध की माने तो जीवन कल्याण मय हो सकता है।

गौतम बुद्ध ने कहा है कि कर्तव्य करो, जैसा कर्तव्य करोगे वैसा फल मिलेगा। याचना करने से कुछ नहीं मिलेगा।

कार्यक्रम का संचालन डॉ लालमोहन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विनय पाल, सत्येंद्र मेहता, रामचंद्र मेहता, मनोज कुशवाहा, राम प्रसाद मेहता, चंदेश्वर मेहता, छोटेलाल प्रसाद, कृष्ण यादव सहित कई लोग शामिल थे। इसके अलावा भी कई संगठनों द्वारा महात्मा बुद्ध की जयंती धूमधाम से बनाई गई। वहीं आनंद मार्ग आश्रम में बाबा नाम केवलम का अखंड कीर्तन के साथ श्री श्री आनंदमूर्ति जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Yaseen Ansari

Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’
error: Content is protected !!