प्रेसवार्ता कर बताया की गढ़वा शहर की पेयजल समस्या है आजसू नेताओं ने जताई चिंता

Location: Garhwa

प्रेस वार्ता में युवा आजसू के प्रदेश संयोजक और गढ़वा जिला प्रभारी रविंद्र नाथ ठाकुर ने बताया कि पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद शहरी पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। विदित हो कि नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, और अब करीब एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन अब तक गढ़वा शहर में पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है, जिससे शहरवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा, “पहली बारिश में ही पाइपलाइन का क्षतिग्रस्त हो जाना उसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करता है। आखिर किस स्तर का कार्य और सामग्री का इस्तेमाल हुआ था जो पहली ही बारिश नहीं झेल सका? इसकी जांच होनी चाहिए।”

रविंद्र नाथ ठाकुर ने झारखंड के पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा, “मंत्री जी का काम पानी पिलाना है, वह पेयजल मंत्री हैं, लेकिन वह रोड और घंटाघर दिखाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें जल्द से जल्द गढ़वा शहर में पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।”

प्रेस वार्ता में आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता गोरखनाथ चौधरी, केंद्रीय सदस्य डॉ. इश्तियाक रजा, मेराल प्रखंड अध्यक्ष हमीदुल्लाह अंसारी, और युवा आजसू के गढ़वा जिला संयोजक पप्पू कमलापुरी भी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!