प्रधानमंत्री आज हजारीबाग में, देश को देंगे 83000 करोड़ की योजनाएं, भाजपा की रैली को संबोधित करेंगे

Location: रांची

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर झारखंड आ रहे हैं। वह हजारीबाग जाएंगे। वहां सरकार की ओर से आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद भाजपा की परिवर्तन समापन यात्रा पर आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी दोपहर 1.10 बजे रांची एयरपोर्ट पर आएंगे। फिर यहां से हेलीकॉप्टर से हजारीबाग जाएंगे।
  हजारीबाग में विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित सरकारी समारोह में भाग लेंगे। यहां कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। मोदी आदिवासियों के विकास के लिए एक नई योजना की भी शुरुआत करेंगे। योजना का नाम धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान है। इस योजना के तहत झारखंड के 4000 गांवों का चयन किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से इन गांवों को विकसित किया जाएगा। पीएम कई एकलव्य स्कूलों का भी उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे करेंगे। हजारीबाग से देश को 83000 करोड़ से अधिक योजनाओं की सौगात देंगे।
यहां पर वह आदिवासी समाज के लोगों से संवाद करेंगे। उनकी समस्याएं जानेंगे और आदिवासियों के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी देंगे। प्रधानमंत्री सीजीएल परीक्षा के पांच अभ्यर्थियों से भी मुलाकात करेंगे। ज्ञात हो कि सीजीएल परीक्षा में धांधली और पेपर लीक का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
इधर पीएम की सभा को लेकर हजारीबाग में तैयारी पूरी कर ली गई है। भाजपा के प्रमुख नेता हजारीबाग में कैंप कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व असम के मुख्यमंत्री सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।
विधानसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व पीएम का यहां आना महत्वपूर्ण माना जा रहा है मोदी पिछले महीने 15 सितंबर को जमशेदपुर आए थे उन्होंने झारखंड को कई योजनाओं की सौगात और वंदे भारत ट्रेन दी थी। आज भी कई योजनाओं की सौगात देंगे। चुनावी शंखनाद भी करेंगे। रैली में उत्तरी छोटानागपुर के साथ-साथ कई जिलों के भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। मोदी वापस हजारीबाग से रांची आएंगे और करीब 6:00 बजे दिल्ली चले जाएंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!