प्रदीप यादव कांग्रेस विधायक दल के नेता और अनूप सिंह बनाए गए मुख्य सचेतक

Location: रांची

रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने झारखंड में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव को और उपनेता खिजरी विधायक राजेश कच्छप को बनाया है। विधानसभा में मुख्य सचेतक के रूप में बेरमो विधायक अनूप सिंह को नामित किया गया है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इन नामित नेताओं के संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र के माध्यम से सूचना दी है। तीनों नेताओं के मनोनयन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बधाई देते हुए कहा कि सभी नामित व्यक्ति संसदीय प्रणाली के अनुभवी लोग हैं इनके अनुभवों से संसदीय प्रणाली और अधिक सशक्त होगी। बधाई देने वालों में सर्वश्री रवीन्द्र सिंह, प्रदीप तुलस्यान, सतीश पॉल मुंजनी, लाल किशोर नाथ शाहदेव, अभिलाष साहु, गजेन्द्र सिंह, राजन वर्मा,  जगदीश साहु, केके गिरी, आलोक कुमार दूबे, निरंजन पासवान, सलीम खान आदि शामिल हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!