पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने किया पूजा पंडालों का दौरा, क्षेत्र की खुशहाली और भ्रष्टाचार मुक्त समाज की कामना

Location: Garhwa

गढ़वा। भाजपा के पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने बुधवार रात और गुरुवार को गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थित पूजा पंडालों का दौरा किया और मां दुर्गा से क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने पूजा पंडालों में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि महिषासुर के आतंक को समाप्त करने के लिए जिस प्रकार मां दुर्गा ने कदम उठाया था, उसी तरह आज के समय में समाज से भ्रष्टाचार और अपराध रूपी महिषासुर को समाप्त करने के लिए संकल्प लेना आवश्यक है।

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है, और इसे समाप्त कर ही क्षेत्र में समग्र विकास की उम्मीद की जा सकती है। तिवारी ने पंडाल भ्रमण के दौरान गढ़वा शहरी क्षेत्र और डंडा, सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पूजा कमेटियों के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों से भी मुलाकात की। मौके पर भाजपा नेता विनोद चंद्रवंशी, सन्नी चंद्रवंशी, उमेश सिंह, पूर्व मुखिया अखिलेश उरांव, और कई अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
error: Content is protected !!