पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी से प्रभावित होकर झामुमो छोड़कर थामा भाजपा का दामन

Location: Garhwa

गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पुर्व भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के समक्ष गढ़वा आवास पर झामुमो छोड़कर सैकड़ों युवाओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। पुर्व विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने सभी युवाओं को पार्टी का अंग वस्त्र दे कर भाजपा में शामिल कराया।

शामिल होने वालों में मुख्य रूप से उज्जवल तिवारी प्रज्जवल तिवारी अभिषेक गुप्ता हरस सिंह हर्ष कुमार हेराज अंसारी सरताज अंसारी नविवुल खान अरशद अंसारी विक्रांत कुमार अनिकेत कुमार शाहिद सरताज सद्दाम नुरुल्लाह मुख्तार जाफर अंसारी संजय कुमार प्रकाश सिंह राजा सोनी अंकु कुमार राजा अंसारी रोहित कुमार राजा दुबे गोलु दुबे रवि चौधरी अंशु कुमार शुभ कुमार रवि कुमार आलोक कुमार अनिकेत कुमार कैंफी खान पवन कुमार आशिफ खान सहित अन्य सैकड़ों युवा शामिल हुए।

शामिल होने वाले लोगों ने कहा कि गढ़वा में माफिया राज गुंडाराज भ्रष्टाचार से सिर्फ पुर्व विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ही गढ़़वा को मुक्त करा सकते हैं शामिल होने वाले लोगों ने एक आवाज में कहा कि गांव शहर हर से लोग झामुमो सहित अन्य दल छोड़कर भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार है। आगामी विधानसभा चुनाव में झामुमो का धन बल छलावा धोखेबाजी से गुंडागर्दी लुट माफिया राज भ्रष्टाचार से जनता छुटकारा चाहती है।
मौके पर गढ़वा के पुर्व भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि भ्रष्ट मंत्री मिथलेश गढ़वा की जनता से अंतिम बिदाई लेते चल रहे हैं गढ़वा की जनता झामुमो मंत्री विधायक से त्राहिमाम कर रही है हेमंत सरकार ने हर किसी को धोखा देने का काम किया। उन्होंने कहा कि झामुमो ने युवाओं को रोजगार एवं बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था लेकिन सत्ता मिलने के बाद कफन योजना चला दिया। जब चुनाव नजदीक आया तो मंईया योजना के नाम पर जनता को ठगने का नया तरीका अपनाया है लेकिन झामुमो सरकार की धोखेबाज एवं भ्रष्ट नीतियों को जनता अच्छे से समझ चुकी है झामुमो का गठबंधन कंपनी को जनता गांव शहर हर जगह से खदेड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि झामुमो मंत्री झुठा विकास का ढोल पीटने में लगे हुए हैं जबकी शहर से लेकर गांव तक जनहित में कोई काम नहीं हुआ है गढ़़वा के युवा किसान महिला अनुबंध कर्मचारी सबको झामुमो मंत्री विधायक से लेकर मुख्यमंत्री तक सबने मिलकर ठगने का काम किया। झामुमो सरकार ने एक भी जनहित में योजना नहीं बनाया। झामुमो सत्ता में आने के लिए तरह तरह का प्रलोभन दिखाती हैं लेकिन जैसे ही सत्ता में बैठती हैं अपनी झोली भरने में पुरी लगा देती है झामुमो सरकार में भ्रष्टाचार गुंडाराज माफिया राज का बोलबाला है जनता भय के माहौल में जीने को मजबुर है गढ़वा सहित पूरे झारखंड में लोग खुली हवा में सांस तक नहीं ले पा रहे हैं ऐसी व्यवस्था को बदलने के लिए जनता संकल्पित है गढ़वा सहित पूरे झारखंड में भाजपा जब पुर्न बहुमत से सरकार बनाएगी तभी झारखंड में खुशहाली संभव है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!