पूर्व विधायक जनार्दन पासवान को लोजपा ने चतरा से बनाया उम्मीदवार

Location: रांची

रांची: पूर्व विधायक जनार्दन पासवान चतरा से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार होंगे। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जनार्दन पासवान को उम्मीदवार घोषित करते हुए सिंबल और लेटर दे दिया है। जनार्दन पासवान कल ही दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने चतरा विधानसभा सीट के लिए आवेदन दिया था। इसके बाद संसदीय बोर्ड की बैठक में जनार्दन पासवान के नाम पर सहमति बनी और उन्हें उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। दिल्ली में ही चिराग पासवान ने उन्हें पार्टी का सिंबल दे दिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान सहित कई नेता मौजूद थे।
ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी ने गठबंधन के तहत चतरा की सीट लोजपा को दी है। जनार्दन पासवान भारतीय जनता पार्टी में थे। और टिकट के लिए प्रयासरत थे। लोजपा के कोटे में सीट जाने के बाद उन्होंने पार्टी से संपर्क किया और इसमें शामिल होकर टिकट हासिल कर लिया। लोजपा के पास यहां कोई दमदार उम्मीदवार नहीं था। इसलिए उसने जनार्दन पासवान को टिकट दिया है। जनार्दन पासवान यहां से दो बार जीत चुके हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!