पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही का स्वागत समारोह, सगमा में मतदाताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त

Location: सगमा

सगमा, गढ़वा: विधानसभा चुनाव में हार के बाद पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने सर्वप्रथम सगमा प्रखंड का दौरा किया और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। सगमा पहुंचने पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

बीरेबल में आयोजित हुआ स्वागत समारोह
बीरेबल गांव में आयोजित स्वागत समारोह में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक का अभिनंदन किया। महिलाओं ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

जनता का आभार और चुनौती
अपने संबोधन में भानु प्रताप शाही ने कहा, “भवनाथपुर के मतदाताओं ने मुझे 1,25,000 मत दिए, जो झारखंड में चुनाव हारे हुए किसी भी उम्मीदवार को प्राप्त सबसे अधिक वोट हैं। मैं इसे दिल से स्वीकार करता हूं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने यहां कैंप लगाकर प्रचार किया, लेकिन जनता ने मुझे सशक्त समर्थन दिया। मैं सदैव जनता के साथ खड़ा रहूंगा।”

उन्होंने आगे कहा, “अब भवनाथपुर विधानसभा में तीन-चार विधायक मिलकर इसे चलाएंगे। मैं सगमा की धरती से अनंत प्रताप देव को चुनौती देता हूं कि वे छह महीने में पावर प्लांट का वादा पूरा करें और पलायन रोकने पर काम शुरू करें। अन्यथा मैं ईंट से ईंट बजाने के लिए तैयार हूं।”

कार्यकर्ताओं को धमकी का आरोप
भानु प्रताप शाही ने झामुमो के कार्यकर्ताओं पर अपने समर्थकों को धमकाने और हिंसा का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी, “मैं बीरेबल पंचायत से आगाह करता हूं कि ऐसी हरकतें सहन नहीं की जाएंगी। मैं अपने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं कि उनके मान-सम्मान की रक्षा हर हाल में की जाएगी।”

उपस्थित गणमान्य
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता नांगोपाल यादव, बीरेबल मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, रामेंद्र मिश्रा, रामचंद्र साह, राजेश बैठा, शूरेस यादव, ताराचंद यादव, संतोषी कुशवाहा, दिनेश शर्मा, बबलू ठाकुर सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वागत समारोह का संचालन सगमा मंडल अध्यक्ष दिलीप यादव ने किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!