पूर्व मंत्री केसरी ने केंद्रीय मंत्री से किया सगमा प्रखंड में एडमिन फंड की राशि की फर्जी निकासी के मामले में जांच की मांग

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर-सगमा प्रखंड में एडमिन फंड की राशि की फर्जी निकासी के मामले में जांच नहीं होने पर अब उक्त मामले की जांच भारत सरकार के केंद्रीय टीम से कराने की मांग केंद्रीय मंत्री से किया गया है.उक्त बातें पूर्वमंत्री सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रामचन्द्र केशरी ने चेचरिया स्थित आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कही.

उन्होंने कहा है कि सगमा प्रखंड में एडमिन फंड की 21,62,975 रुपये की राशि फर्जी तरीके से दो बार मे निकासी किया गया है.उन्होंने कहा कि जीएसटी में छेड़छाड़ कर वन की जगह आई बनाकर उक्त राशि की निकासी किया गया है. उन्होंने कहा है कि इस फर्जीवाड़े में परियोजना पदाधिकारी गढ़वा दीपक कुमार का काफी योगदान रहा है. इस मामले की जांच जिले के उपायुक्त ने दो दो बार अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर के नेतृत्व में टीम बनाकर जांच का आदेश दिया था,लेकिन एसडीओ द्वारा जांच नही किया,क्योकि अनुमंडल पदाधिकारी सगमा बीडीओ सत्यम कुमार के लिये रक्षा कवच की तरह काम करते है.जिसके कई प्रमाण है.श्री केशरी ने कहा कि इसके अलावे जब सगमा बीडीओ कुछ दिनों के लिये धुरकी प्रखंड के प्रभार में भी थे तो प्रभार में आते ही बालू की चोरी कराने लगे.रात्रि 10 बजे खुटिया के गुप्ता गोंड को अपने काम से लौटने के क्रम में मोटरसाइकिल रोककर बिना पूछे सीआईडी कहकर डंडा से पीटने लगे और उसे बेहोश कर दिये. गुप्ता गोंड को न्याय के लिये जिले के उपायुक्त ने एसडीओ को जांच के लिये दिया तथा एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगा.एसडीओ ने एक बीडीओ के विरुद्ध जांच दूसरे प्रखंड के बीडीओ को दे दिया.श्री केशरी ने कहा कि एसडीओ जांच तो करते नही है.यदि जांच करते भी हैं तो आरोपी बीडीओ को साथ लेकर जांच करते है.विगत 23 जून 2024 को बीडीओ को जांच में साथ रखने पर घघरी ग्राम के लोगो ने विरोध किया था.प्रेसवार्ता में मथुरा पासवान,अनिल कुमार गुप्ता,रमेश प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!