पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने विधानसभा में भ्रष्टाचार पर साधा निशाना, कार्यकर्ताओं का अभिनंदन समारोह आयोजित

परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा के तहत गढ़वा में पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह के आवासीय परिसर में कार्यकर्ता मिलन सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गिरिनाथ सिंह ने अपने सम्बोधन में विधानसभा में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि आज हर सरकारी योजना में कमीशन देना पड़ रहा है, चाहे वह आवास, कुआं, पेंशन, या कोई अन्य योजना हो। इसके चलते आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने पिछले 15 वर्षों के विधायकों पर भी हमला बोलते हुए कहा कि विधानसभा को पूरी तरह खोखला बना दिया गया है। पूर्व विधायक पर उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में अलकतरा चोरी और झूठी चेक स्लीप बांटने का काम किया गया। वहीं, वर्तमान विधायक पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे एक ही सड़क को बार-बार बनवाने, बालू की कालाबाजारी और कमीशनखोरी में लिप्त हैं।

समारोह में गिरिनाथ सिंह ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि नौजवान साथियों का साथ ही उनकी ताकत है। इस मौके पर युवा नेता मुनेश्वर सिंह, संतोष चौधरी, और इरफान अंसारी के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने उनके परिवर्तन अभियान में शामिल होने की घोषणा की।

इस समारोह में कोरवाडीह और मध्या से आए कई प्रमुख व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिला पार्षद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, बाबुल सिंह, उमेश पाल, रविंद्र सिंह, रंजन चौबे, हाजी मोइन और शाहीद आलम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!