पिपरिकला में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

Location: Bhavnathpur

विशुनपुरा:

पिपरिकला के मैदान मे सोमवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
जिसका शुभारम्भ प्रमुख दीपा कुमारी, अंचलाधिकारी सह बीडीओ संदीप कुमार मद्धेशिया,उप प्रमुख कविता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

शिविर में सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, पेंशन, कृषि, स्वास्थ्य, बिजली, खाद आपूर्ति, राजस्व, मनरेगा, अबुआ आवास, 15 वे बीत तथा अबुवा स्वास्थ्य सुरक्षा योजना
सहित विभिन्न विभागों के अलग अलग स्टॉल का लगाए गये थे.

इस मौके पर बीडीओ संदीप कुमार मद्धेशिया ने मौजूद लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी.
कहा की सरकार द्वारा पँचायत स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर लोगो को योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना है.
सरकारी योजनाओं से वंचित रहने वाले लोग अपने-अपने जरूरत के हिसाब से अपना फॉर्म अप्लाई कर योजनाओं का लाभ ले सकते हैं.
साथ ही बाल विकास परियोजना की ओर से महिलाओं की गोदभराई की गयी.
शिविर में अलग अलग विभागों से 1531आवेदन प्राप्त हुआ. जिसमे 79 आवेदनों का निष्पादन किया गया.
वही जेएसलपीएस के द्वारा विभिन्न महिला समूह को 18 लाख का चेक दिया गया.

इस मौके पर मुखिया सुशीला देवी, विशुत्री अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप देव, वी डी सी भरदूल चंद्रवंशी, पंचायत सेवक रामप्रवेश सिंह, जगदीश राम, मुकुल कुमार, जयप्रकाश कुमार, जितेंद्र कुमार, अमल कुमार सिंह, सत्यम कुमार सिंह, सहित कयी ग्रामीण उपस्थित थे.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Ritesh Kumar Dwivedi

Location: Bishunpura Ritesh Kumar Dwivedi is reporter at आपकी खबर News from Bishunpura

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!