फिर इतिहास बनाएंगे अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री रहेंगे, लेकिन कोई काम नहीं करेंगे, सुविधा भोगेंगे, पार्टी का काम करेंगे

रांची: शराब घोटाले के मामले में जेल जाने के बाद भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा नहीं देकर इतिहास बनाया है। संविधान में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी कि जेल जाने के बाद इस्तीफा देना जरूरी हो। इसलिए इसका लाभ अरविंद केजरीवाल ने उठाया। अब संविधान बनाने वालों ने तो ऐसा सोचा भी नहीं होगा कि गिरफ्तारी के बाद भी मुख्यमंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर बैठा व्यक्ति इस्तीफा नहीं देगा। इसलिए संविधान निर्माताओं ने संविधान में इसका उल्लेख नहीं किया था। राजनीति में अब नैतिकता की बात कहां रह गई है कि केजरीवाल इस आधार पर इस्तीफा देते हैं। वह ईमानदार हैं। इस्तीफा क्यों देंगे? सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर रहेंगे। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने जमानत के साथ यह शर्त लगा दी है कि न तो वह मुख्यमंत्री कार्यालय जाएंगे और न ही कोई सरकारी फाइल पर हस्ताक्षर करेंगे। केस के संबंध में कोई बयान भी नहीं देंगे। देश के इतिहास में यह भी पहला मौका होगा जब कोई मुख्यमंत्री अपने कार्यालय में नहीं जाएगा। सरकारी फाइल पर हस्ताक्षर नहीं करेगा फिर भी वह मुख्यमंत्री रहेगा। एक राज्य का मुख्यमंत्री जनता के लिए कुछ करेगा नहीं वह सिर्फ मुख्यमंत्री बनकर सुख सुविधा का उपयोग करेगा। यह कितना हास्यास्पद है। लोकतंत्र का कितना बड़ा मजाक है। मुख्यमंत्री रहते हुए अरविंद केजरीवाल पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। पार्टी को मजबूत करेंगे। मुख्यमंत्री के रुतबे से देश में घूमेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने जनता की जवाबदेही से मुक्त कर दिया है अब और क्या चाहिए। अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में शुरू की गई मुफ्त की योजनाएं अब दूसरे राज्यों में भी लागू हो गई हैं। यह योजनाएं राज्यों को खोखला बना रही हैं। वोट के लिए सभी राजनीतिक दल इसी रास्ते पर चल रहे हैं। देश और राज्य की चिंता अब राजनीतिज्ञों को नहीं रह गई है उन्हें सिर्फ वोट की चिंता है। देश जाए भाड़ में।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!