पलामू प्रमंडल चुनाव 2024: इंडिया और एनडीए गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर, विश्रामपुर हुसैनाबाद में बहुकोणीय मुकाबलों से बढ़ा रोमांच

Location: पलामू

पलामू प्रमंडल के नौ विधानसभा क्षेत्रों में इस बार एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच सीधा संघर्ष देखने को मिल रहा है। 2019 की तुलना में 2024 के चुनाव में एनडीए का प्रभाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, लेकिन कुछ सीटों पर बहुकोणीय मुकाबलों ने स्थिति को चुनौतीपूर्ण बना दिया है।

  1. भवनाथपुर
    विधायक भानु प्रताप शाही (एनडीए) और अनंत प्रताप देव (इंडिया) के बीच यहां सीधी टक्कर है, जहां वोटों का विभाजन हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण के आधार पर दिखाई दे रहा है।
  2. गढ़वा
    मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर (इंडिया) और सत्येंद्र नाथ तिवारी (एनडीए) के बीच मुकाबले में समाजवादी पार्टी के गिरिनाथ सिंह का प्रवेश यहां चुनाव को त्रिकोणीय बना रहा है। भाजपा के परंपरागत वोट बैंक और प्रधानमंत्री मोदी की सभा से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है, जबकि मिथिलेश ठाकुर अपने कार्यकाल के विकास कार्यों को प्रमुख मुद्दा बना रहे हैं।
  3. विश्रामपुर
    विश्रामपुर में जातीय गोलबंदी और पार्टी निष्ठा प्रमुख कारक बने हुए हैं। एनडीए के रामचंद्र चंद्रवंशी का मुकाबला इंडिया गठबंधन के नरेश सिंह (राजद) और सुधीर चंद्रवंशी (कांग्रेस) से है। बसपा के राजन मेहता, जागृति दुबे, और अंजू देवी के मैदान में होने से मुकाबला बहुकोणीय हो गया है।
  4. हुसैनाबाद
    यहां बसपा प्रत्याशी शिवपूजन मेहता के चलते एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। एनडीए के कमलेश सिंह को विनोद सिंह और संजय सिंह जैसे बागी प्रत्याशियों से भी चुनौती मिल रही है, जिससे मुकाबला और जटिल हो गया है।
  5. छतरपुर
    एनडीए की पुष्पा देवी का मुकाबला इंडिया गठबंधन के राधाकृष्ण किशोर (कांग्रेस) और विजय राम (राजद) से है। ममता भुइया की उपस्थिति भी एनडीए की राह को आसान बना सकती है।
  6. पांकी
    यहां एनडीए के शशिभूषण मेहता के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार लाल सूरज को बागी निर्दलीय प्रत्याशी बिट्टू सिंह की चुनौती के कारण राह आसान बनाते दीख रहा है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। एनडीए के सामने इंडिया गठबंधन के बजाय निर्दलीय प्रत्याशी बिट्टू सिंह यहां महत्वपूर्ण चुनौती बने हुए हैं।
  7. डाल्टनगंज
    एनडीए के आलोक चौरसियाऔर इंडिया गठबंधन के के एन त्रिपाठी के बीच मुकाबले में दिलीप सिंह नामधारी (इंदर सिंह नामधारी सिंह के पुत्र) ने त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बना दी है। जातीय और मुस्लिम वोट यहां परिणाम को प्रभावित कर सकते हैं।
  8. लातेहार
    अनुसुचित जाती के लिए सुरक्षित लातेहार में एनडीए के प्रकाश राम को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से अच्छा समर्थन मिल रहा है, जबकि इंडिया गठबंधन के वैजनाथ राम एंटी-इनकंबेंसी से जूझ रहे हैं।
  9. मनिका
    अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट पर एनडीए के हारेकृष्णा सिंह को सहानुभूति मिल रही है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह को पार्टी के अंदरूनी बागियों से चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

इन सीटों पर कड़े मुकाबले और बहुकोणीय संघर्ष ने इस चुनाव को पलामू में बेहद रोमांचक बना दिया है, जिससे अप्रत्याशित परिणामों की संभावना भी बढ़ गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!