पलामू के करीमाटी जंगल से एके-47 राइफल के साथ तीन उग्रवादी धराए

Location: पलामू

पलामू: विधानसभा चुनाव से पहले पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (तृतीय प्रस्तुति सम्मेनलन कमेटी) के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से एके 47 राइफल, 7.65 एमएम की 79 गोली, पिस्टल एवं कट्टा बरामद किया गया है. तीनों टीएसपीसी के उग्रवादी आक्रमण गंझू दस्ता के सदस्य हैं.
एसपी रीष्मा रमेशन ने मंगलवार दोपहर एसपी कार्यालय में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी के तीन-चार सदस्य पांकी थाना क्षेत्र के कारीमाटी जंगल में हथियारों के साथ देखे गए हैं. उनकी मंशा किसी अप्रिय घटना को अंजाम देना है. विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने और संवेदकों से लेवी वसूलने व संगठन विस्तार की योजना है. इसके बाद एक ऑपरेशन प्लान तैयार कर पांकी और मनातू थानों की टीम को अभियान चलाने का निर्देश दिया. पुलिस टीम ने कारीमाटी जंगल को चारों ओर से घेरकर सघन सर्च अभियान चलाया. इस दौरान सखुआ पेड़ के नीचे तीन संदिग्ध व्यक्ति आपस में बात करते हुए पाए गए. जैसे ही पुलिस टीम उन तक पहुंची, वे भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से तीनों को पकड़ लिया गया.
पकड़े गए उग्रवादियों की पहचान श्रवण उरांव उर्फ हेमन्त उर्फ अभय कुमार, प्रेम गंझू उर्फ सागर उर्फ दशरथ गंझू एवं संतू कुमार उर्फ शैलेन्द्र जी के रूप में हुई है. चतरा जिले में पोस्ता की फसल नष्ट करने के दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार संतू शामिल था. प्रेम गंझू पर 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं. हेरहंज में दो, बालूमाथ में तीन और लातेहार में एक मामला है. संतू के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं. छतरपुर, कुंदा, लावालौंग, वशिष्ट नगर एवं चतरा थाना में एक एक मामले दर्ज हैं. हेमंत पर मनिका और हेरहंज थाना में एक एक मामले दर्ज हैं.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना
    error: Content is protected !!