पांच दिसंबर को होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, राजभवन में तैयारी शुरू, अनंत प्रताप देव के मंत्री बनने की पूरी संभावना

Location: रांची


रांचीः हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद से सबकी निगाहें मंत्रिमंडल के गठन पर है. कांग्रेस की वजह से मंत्रिमंडल के गठन में देर हो रही है. कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के नाम तय करने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सोमवार की रात झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर के साथ राहुल गांधी व महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की थी. दोनों नेताओं से मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले कांग्रेस विधायकों के नाम पर चर्चा हुई. कमलेश महतो ने सभी 16 विधायकों की सूची भी कांग्रेस आलाकमान को सौंपी है. क्षेत्रीय व जातीय संतुलन की जानकारी भी दी गई है. कांग्रेस कोटे के चार मंत्रियों के नाम पर दिल्ली में मुहर लगेगी. नाम पर मंथन चल रहा है. कांग्रेस के अधिकतर विधायक दिल्ली में जमे हुए हैं. सभी अपने-अपने स्तर से आलाकमान तक पैरवी कर रहे हैं

. इधर खबर है कि पांच दिसंबर को हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। सीएम हाउस की ओर से राजभवन को इसकी सूचना भेज दी गई है। राजभवन में तैयारी भी शुरू हो गई है। दोपहर 12:00 बजे से शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव के मंत्री बनने की पूरी संभावना है। पलामू प्रमंडल से उन्हें मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।

मुख्यमंत्री को कांग्रेस की ओर से तिथि तय करने को कहा कहा गया था।. तिथि तय होने के बाद कांग्रेस मंत्री बनने वाले चार विधायकों के नाम की सूची मुख्यमंत्री को सौंप देगी. मीर ने कहा भी है कि मुख्यमंत्री तिथि तय करें कांग्रेस समय पर नाम दे देगी. दो दिनों दिनों तक दिल्ली में रहने के बाद प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को रांची लौटेंगे. मंत्रिमंडल गठन को लेकर फिर से हलचल तेज हो गई है. चर्चा है कि इस बार कांग्रेस अलग से किसी को विधायक दल का नेता बना सकती है. यदि किसी सीनियर विधायक को मंत्री नहीं बनाया जा सका तो फिर उसे विधायक दल का नेता बनाया जाएगा. 
हेमंत सोरेन ने झामुमो कोटे से मंत्री बनने वाले विधायकों का नाम तय कर लिया है. सिर्फ खुलासा बाकी है. राजद से सुरेश पासवान पासवान व दोनों संजय यादव भी दावेदार हैं. लेकिन सुरेश पासवान की संभावना अधिक है. सुरेश पासवान को विधायक दल का नेता बना दिया गया है.
9 से 12 दिसंबर तक विधानसभा का सत्र में होना है. सरकार इसकी तैयारी में जुट गई है. सत्र में नए विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी. नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा, सरकार का विश्वास मत व अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा. सदन में विश्वासमत पर चर्चा भी होगी. इधर, भाजपा में भी विधायक दल के नेता को लेकर हलचल तेज है.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!