ओलम्पिक संघ ने किया मंत्री को सम्मानित

Location: Garhwa

गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग का मंत्री बनाए जाने पर गढ़वा जिला ओलंपिक संघ ने मंत्री को सम्मानित किया। नीलांबर पीतांबर बहुद्देशीय सांस्कृतिक भवन टाउन हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में संघ का पदाधिकारियों ने मंत्री का भव्य स्वागत करते हुए बधाई दी। साथ ही माला पहनाकर, बुके देकर, शॉल ओढ़ाकर एवं पगड़ी बांधकर मंत्री को सम्मानित किया। आदिवासी गीत व नृत्य से मंत्री का स्वागत किया गया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आज गढ़वा वासियों के प्यार एवं आशीर्वाद से ही वे विधायक एवं मंत्री बने हैं। जिस उम्मीद से गढ़वा के लोगों ने उन्हें सेवा का मौका दिया है, उस पर वे पूरी तरह से खरा उतरने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा में सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ अब खेल के क्षेत्र में भी काफी बेहतर कार्य होगा। इसमें सभी खेल संघों का पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं आम लोगों से अपेक्षित सहयोग की आवश्यकता है। सभी खेलों में गढ़वा के खिलाड़ी अव्वल रहें इसके लिए वे हर संभव सहयोग करने को तैयार हैं। मंत्री ने कहा कि गढ़वा में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उन्हें बस उचित प्रोत्साहन एवं सुविधा की जरूरत है। जिसे वे पूरा करने को तैयार हैं। मंत्री ने कहा कि मैं जब से गढ़वा में आया विगत 20 सालों से खेल के लिए हमेशा आगे बढ़ चढ़कर कार्य किया। कोई भी खेल संघ जब भी कुछ मांगा, हमने किसी को निराश नहीं किया। जब से मैं विधायक बना गढ़वा में खेल के लिए जो कुछ भी हो सकता था मैंने उससे बढ़कर किया। आज मैं खेल मंत्री बना हूं। मेरे पास कम वक्त में ज्यादा कुछ करके दिखाने का अवसर है। आप सभी के सहयोग से जिला और राज्य का विकास करता रहूंगा। सभी खेल संघ की मांगों पर जरूर विचार करूंगा। गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के महासचिव आलोक मिश्रा ने कहा कि गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को राज्य का पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग का मंत्री बनाया जाना गढ़वा जिला के लिए बहुत ही गर्व की बात है। अब गढ़वा सहित पूरे राज्य में खेल एवं खिलाड़ियों का बेहतर विकास होगा।
संरक्षक अमृत शुक्ला ने कहा कि श्री ठाकुर का मंत्री बनाना गढ़वा के लिए गर्व का विषय है। इनके मंत्री रहते गढ़वा में खेल का जो इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हुआ इसकी गढ़वा को बहुत जरूरत थी। संरक्षक अनिता दत्त, राकेश पाल, रेखा चौबे ने भी विचार करते हुए मंत्री के कार्यों की सराहना की। गढ़वा जिला ओलंपिक संघ की ओर से मंत्री को एक सम्मान पत्र दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुमार ने किया। मौके पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, खेल पदाधिकारी नीरज कुमार, नप के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह, रवि कुमार, उदय नारायण तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी, सत्येंद्र यादव, धर्मेंद्र पाल, चंद्र बहादुर सिंह, किशोर कुणाल, सुशील कुमार तिवारी, अजय कांत, राजकमल तिवारी, सिकंदर प्रजापति, अतुल भारद्वाज, संतोष मिश्रा, रामप्रवेश तिवारी, धीरज चौबे, शमशाद अहमद, विकास पांडेय, सुरजीत पांडेय, राजेश पांडेय, सारा हादी, कंचन कुमार, अमित कुमार, लक्ष्मण राम, हसानंद स्वामी, शैलेश तिवारी, सुनील चौहान, नीलकंठ सिंह, रमाशंकर सिंह, अभिषेक कुमार, योगेश प्रसाद, प्रभात रंजन तिवारी, कौशलेश तिवारी सहित जिले के फिजिकल टीचर, विभिन्न खेल संघ के खिलाड़ी और डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!