भडरिया कंम्पयुटर चोरी कांड मे पुलिस ने छह को किया गिरफ्तार

Location: भंडरिया

भंडारिया हाई स्कूल के कंप्यूटर रूम से चोरी की गई 6 बैटरी, एक मोटरसाइकिल सहित अन्य सामग्री पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस कांड के दोषी छह लोगों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी देते हुए रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने कहा कि भंडरिया थाना क्षेत्र के राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय से अज्ञात चोरों द्वारा कंप्यूटर रूम से 6 बैटरी की चोरी कर लिया गया था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र पाल के द्वारा इसकी लिखित शिकायत भंडरिया थाना में दर्ज कराई गई थी । भंडरिया थाना कांड संख्या 77/24 एवं 78/24 के तहत मामला दर्ज कर इसके विरुद्ध धारा 334,303,331,305 सहित अन्य धाराएं लगाई गई थी। गढ़वा एसपी एवं रंका एसडीपीओ के निर्देश पर इस कांड के चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस पदाधिकारी की एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कांड में शामिल तिलेश्वर टोप्पो, पिता जोसेफ लकड़ा ग्राम+ थाना भंडरिया, जिला गढ़वा को गिरफ्तार कर लिया। चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल चालक जहुद अंसारी पिता इशहाक अंसारी ग्राम मानपुर थाना रंका जिला गढ़वा सहित चार छोटे बालकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने कहा कि चोरी करने वाले लोगों की अब खैर नहीं है। जहां कहीं भी कोई चोरी घटना होगी शीघ्र चोरों को पकड़ लिया जाएगा। छापामारी टीम में एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह के अलावा भंडरिया थाना प्रभारी आशीष कुमार जायसवाल, थाना के एसआई किशोर कुमार , राम सिंह गहराई, विनोद कुमार सिंह, सहित सशस्त्र बल आई कंपनी जैप कंपनी सहित अन्य पुलिस के जवान शामिल थे।

फोटो:- घटना की जानकारी देते पुलिस पदाधिकारीगण

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!