ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच के अध्यक्ष बह्मदेव प्रसाद ने कहा-बहुत जल्द पलामू प्रमंडल की सभी सीटों के लिए विधानसभा स्तरीय सम्मेलन होगा

गढवा


ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच द्वारा आहुत विधानसभा स्तरीय बैठक नवादा मोड़, गढ़वा स्थित उत्सव गार्डेन में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बह्मदेव प्रसाद ने की. रविवार को हुई इस बैठक में सभी प्रखंडों से ओबीसी समाज के लोग उपस्थित थे. बैठक का संचालन सोनू कुमार यादव ने किया. बैठक के बाद एक प्रेसवार्ता भी आयोजित की गई. प्रेसवार्ता में मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि ओबीसी एकता अधिकार मंच पलामू प्रमंडल के सभी विधानसभा क्षेत्रों में हमलोग विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे. ओबीसी की एक बैठक में तारीख तय की जाएगी, इसकी जानकारी प्रेस को दे दी जाएगी.
जो भी राजनीतिक दल हमसे जुड़ना चाहता है, उनका स्वागत है

श्री प्रसाद ने मीडिया के पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि ओबीसी एकता अधिकार मंच झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार करने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए हमारी कोर कमेटी की बैठक में चुनाव संचालन समिति की बैठक में यह तय होगा कि कौन सा प्रत्याशी किस विधानसभा सीट से लड़ेगा. उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी राजनीतिक दल हमारे बायोलॉज को मानेगा और अगर वो हमसे जुड़ना चाहता है तो, हम उनका स्वागत करेंगे.
बैठक में ये लोग थे शामिल
ओबीसी के केंद्रीय सदस्य गोरखनाथ चौधरी, आनंद विश्वकर्मा, ओबीसी मोर्चा के युवा जिला अध्यक्ष शुभम गुप्ता, राजनारायण पटेल, बरुण बिहारी, हरिओम यादव, प्रिंस ठाकुर, अख्तर अंसारी, सर्वेश कुमार ठाकुर, सतवंत कुमार यादव, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, कपिल देव राउत, अजीत कुमार यादव, श्याम सुंदर यादव, श्रवण यादव, श्याम नारायण यादव, बिजेंद्र यादव, रवि पटेल, विशाल कुमार केशरी, अकबर अंसारी, विकास जायसवाल, बिलास यादव आदि उपस्थित थे.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!