निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Location: Garhwa

निर्मल महतो ने किया अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध आजीवन संघर्ष : मंत्री मिथिलेश

गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर वीर शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस मनाई गई। पुण्यतिथि पर मंत्री श्री ठाकुर ने स्व. निर्मल महतो की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड की माटी के वीर सपूत निर्मल महतो ने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने समाज के लोगों के दुःख-दर्द को अपना माना। अलग झारखंड राज्य के लिए निर्मल दा ने अंतिम सांस तक संघर्ष किया। राज्य की हेमंत सरकार निर्मल दा के विचारों को आत्मसात कर समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर काम कर रही है। झारखंड को प्रगति पथ पर आगे ले जाना ही निर्मल महतो को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मंत्री ने कहा कि 8 अगस्त 1987 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। झारखण्ड आंदोलन का एक उभरता नेता शहीद हो गये। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम खान, सचिव मनोज ठाकुर, केन्द्रीय समिति सदस्य शरीफ अंसारी, आशीक अंसारी, निलेश पाण्डेय, संजय कांस्यकार, साकिर खान, दिलीप गुप्ता, नीलू खान, सैय्यद गुलाम हुसैन, अरमान सिद्दीकी, मिन्हाज, अंकित पाण्डेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!