NEET (UG) परीक्षा–2026: शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन हेतु प्रशासन सतर्क, धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू

Location: Garhwa

गढ़वा। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET (UG)–2026 के मद्देनज़र गढ़वा अनुमंडल प्रशासन ने *उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के आदेश के आलोक में व्यापक तैयारी पूरी कर ली है। अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा *श्री संजय कुमार* ने परीक्षा के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

यह परीक्षा दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को अपराह्न 02:00 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र में इसके लिए तीन परीक्षा केंद्र–राजकीय कृत गोविन्द +2 उच्च विद्यालय, श्री सदगुरु जगजीत सिंह नामधारी कॉलेज तथा केंद्रीय विद्यालय, गढ़वा निर्धारित किए गए हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 200 मीटर क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू

परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की बाधा को रोकने के उद्देश्य से सभी परीक्षा केंद्रों के चारों ओर 200 मीटर की परिधि में धारा-163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू की गई है। यह आदेश परीक्षा दिवस पर पूर्वाहन 06:00 बजे से अपराह्न 07:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़-भाड़, सभा, प्रदर्शन या नारेबाजी की अनुमति नहीं होगी। किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र, लाउडस्पीकर अथवा शोर उत्पन्न करने वाले उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, ताकि परीक्षार्थियों को शांत वातावरण मिल सके।

सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी व्यक्ति को हथियार, आग्नेयास्त्र, विस्फोटक या ज्वलनशील पदार्थ लेकर आने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने की सख्त मनाही रहेगी, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।

अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय कुमार ने कहा है कि जारी निर्देशों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध विधि के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

गढ़वा प्रशासन ने अभिभावकों, परीक्षार्थियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे जारी निर्देशों का पालन करें और परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन में सहयोग प्रदान करें। प्रशासन को विश्वास है कि सभी के सहयोग से यह महत्वपूर्ण परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!