नदी में डूबने से मासूम की मौत, गांव में शोक का माहौल

Location: Manjhiaon

मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के पुरहे पंचायत अंतर्गत बालूगंज शेख टोला गांव में रविवार शाम लगभग 4 बजे 4 वर्षीय मासूम गुलशीर अंसारी की नदी में डूबने से मौत हो गई। गुलशीर, जो बालूगंज शेख टोला निवासी साबिर अंसारी का पुत्र था, अपने दोस्तों के साथ बाकी नदी में नहाने गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, नदी में बालू के अत्यधिक उठाव के कारण एक गहरे गड्ढे में गुलशीर फंस गया। उसके साथ नहाने गए बच्चों ने घटना की जानकारी घर पर दी। ग्रामीणों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मासूम को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों के घर कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बच्चे की मौत पर प्रशासन से नदी की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक मासूम को रात में ही दफनाने की प्रक्रिया की जा रही थी।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विधायक शशि भूषण मेहता ने लेस्लीगंज थाना प्रभारी का किया स्वागत

    विधायक शशि भूषण मेहता ने लेस्लीगंज थाना प्रभारी का किया स्वागत

    झारखंड के 8 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर चला बड़ा टिकट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 1233 यात्री

    झारखंड के 8 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर चला बड़ा टिकट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 1233 यात्री

    विद्यालय में संयोजिका से छेड़खानी का आरोप, प्रधानाध्यापक पर FIR दर्ज — पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप

    विद्यालय में संयोजिका से छेड़खानी का आरोप, प्रधानाध्यापक पर FIR दर्ज — पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप

    प्रशासनिक खबर

    प्रशासनिक खबर

     जनता की उम्मीदों को कर रहे भस्म, खुद को सनातनी कहकर फैला रहे भ्रम: धीरज दुबे का विधायक पर वार

     जनता की उम्मीदों को कर रहे भस्म, खुद को सनातनी कहकर फैला रहे भ्रम: धीरज दुबे का विधायक पर वार

    बेलचम्पा कोयल नदी पुल लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    बेलचम्पा कोयल नदी पुल लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!