नरेंद्र पांडेय की हत्या, आहार से शव बरामद

Location: Manjhiaon

मझिआंव:बरडीहा आहर से एक ब्यक्ति का शव बरामद: बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा पंचायत अंतर्गत कौवा खोह गांव के राम सागर आहर के पानी से एक लगभग 55 वषिंय ब्यक्ति का शव पुलिस ने शनिवार को बरामद कर गढ़वा पोस्ट मार्टम कराकर परीजनों को सौंप दी। आशंका जताई जा रही है की हत्या के बाद सबको आहार में डाल दिया गया होगा, पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है.

शव कौवा खोह गांव निवासी ब्रह्मदेव पांडेय के लगभग 55 वर्षीय पुत्र नरेंद्र पांडेय का शव बताया गया । जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अवधेश कुमार यादव ने बताया कि शनिवार के सुबह रामसागर आहार के पानी में एक व्यक्ति का शव होने की सूचना मिली, पुलिस स्थल पर जाकर जांच पड़ताल की तो वह कौवा खोह गांव निवासी ब्रह्मदेव पांडेय के पुत्र नरेंद्र पांडेय के रूप में पहचान की गई। वह टी शर्ट एवं हाफ लूजर पहने हुए था, शव को पानी से बाहर निकालकर पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम कराकर शव को सौंप दिया गया,जिसका अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट पर कर दिया गया।मृत्यु कैसे हुई पुलिस जांच पड़ताल कर रही है,साथ ही थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हकिकत मृत्यु का कारण बताया जा सकता है। इधर इस तरह की मृत्यु होने से घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के दो पुत्र, पत्नी ,पिता हैं, समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
    error: Content is protected !!