नगर उंटारी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 640 मामलों का हुआ निपटारा

Location: Shree banshidhar nagar

: माननीय न्यायालय नालसा एवं झालसा के आदेशानुसार, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष नलिन कुमार के निर्देशन में 28 सितंबर, शनिवार को नगर उंटारी व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर उंटारी न्यायालय के एडीजे-2 मनोज कुमार त्रिपाठी, एसीजेएम सह जिला विधिक सेवा समिति प्रभारी सचिव अरविंद कच्छप, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बृजेश कुमार चौबे, सिविल जज सीनियर डिवीजन निशिकांत कुजुर, अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के प्रभारी न्यायाधीश शैलेंद्र कुमार नापित, और मुंसफ शाकिया कौसर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 6 बेंच का गठन किया गया था, जिनके माध्यम से 640 मामलों का निपटारा किया गया। इस प्रक्रिया में कुल 38 लाख 75 हजार 68 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। बैंकों से संबंधित मामलों में 29 लाख 49 हजार 268 रुपए की ऋण वसूली हुई, जबकि कोर्ट रिकवरी के मामलों में 9 लाख 25 हजार 800 रुपए का राजस्व जमा हुआ।

नगर उंटारी न्यायालय के एडीजे-2 मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यह राष्ट्रीय लोक अदालत नगर उंटारी व्यवहार न्यायालय में पहली बार आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम वर्ष में चार बार और हर महीने के अंतिम शनिवार को आयोजित किया जाता है। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह अदालत आपसी सुलह-सफाई और समझौते के माध्यम से समाज में भाईचारे को बढ़ावा देती है।

लोक अदालत में बिजली, बैंक ऋण, और राजस्व से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। एसीजेएम अरविंद कच्छप ने बताया कि विद्युत और बैंक ऋण से संबंधित मामलों के लिए अब गढ़वा जाने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि इन मामलों का निपटारा नगर उंटारी न्यायालय में ही होगा।

अधिवक्ताओं और क्षेत्रीय बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी अपने मामलों का समाधान कराने के लिए उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!