नाग बाबा मंदिर में नाग पंचमी के मौके पर श्रद्धालुओं ने दुध, लावा,फल, फूल चढ़ाए

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर l प्रखंड क्षेत्र के अरसली महूराँव टोला स्थित नाग बाबा मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कमिटी के द्वारा भब्य पूजा पाठ किया गया।जहां सैकड़ो महिला,पुरुष भक्तों ने नाग देव पर धुंध, लावा,फल, फूल चढ़कर अपने व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए मनोकामना किया ।
बताते चले कि भवनाथपुर प्रखंड के अंतर्गत यह इकलौता नाग देव का मंदिर है। जहां हर वर्ष प्रखंड क्षेत्र के दूर दराज से ग्रामीण आ कर पूजा पाठ करते है और आयोजित मेला में खाने पीने के साथ आनन्द उठाते है। शाम को कमिटी के द्वारा हवन कीर्तन के किया जाता है।यहाँ के मेला में खास बात यह है कि नाग पंचमी के दिन गांव के साथ आसपास के लोग 24 घंटे नमक का सेवन करना वर्जित रहता है। इसलिए यहाँ लगने वाले मेला में सभी खाने पीने के समान में नमक का उपयोग नही किया जाता है।प्रसाशन के द्वारा लगने वाला भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोन् से पुलिस बल भी तैनात किया जाता है। ताकि किसी प्रकार असमाजिक तत्वों या घटना दुर्घटना को रोक जा सके।पूजा को सफल बनाने में कमिटी के शंकर चन्द्रवंशी, शंभू सेठ, मिथलेश चौरसिया, tसुधीर चौबे, प्रदीप गुप्ता, आत्मा विश्वकर्मा,महेंद्र राम,मनोज रजक ,लखन मेहता, गुड्डू सिंह, सुनील ठाकुर, अशोक बैठा, कुंदन शर्मा, डोमन चन्द्रवंशी, नितीश चौबे, राज कुमार राम सहित कई लोग शामिल है l

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pratham Kumar Choubey

Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!