ईद मिलादू नबी के जुलूस में झंडा का पाइप 11000 बिजली के तार के संपर्क में आने से तीन लोग झुलसे, गंभीर, रेफर

Location: Garhwa

गढ़वा थाना क्षेत्र के चिरोजिया मोड के पास बिजली के चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों में चिरोजिया गांव निवासी मुबारक अंसारी का पुत्र गुलाम मुस्तफा खादिम अंसारी का पुत्र इमरान अंसारी एवं सफीक अंसारी का पुत्र अफताव अंसारी के नाम शामिल हैं ।

सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया ,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए तीनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि सोमवार को ईद मिलादू नबी के अवसर पर एक जुलूस का आयोजन किया गया था जुलूस के दौरान चिरौजिआ मोड़ के पास जुलूस के गाड़ी में बैठे हुए लोग अपने झंडे को लहरा रहे थे इसी क्रम में झंडा का पाइप 11000 तार के संपर्क में आ गया । इससे जुलूस के गाड़ी में बैठे दो लोग बिजली के झटके से गाड़ी से नीचे गिर गए। जबकि एक लोग बिजली के तार में सटे हुए रह गए घटना के बाद सभी जुलूस में शामिल लोगों ने तीनों घायलों को उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया । घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक गिरनाथ सिंह सहित कई लोग गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल लिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
error: Content is protected !!