नाबालिक छात्रा का शव रहस्यमय स्थिति में पुलिस ने की बरामद

Location: Manjhiaon

मझिआंव: बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा पंचायत अंतर्गत कौवा खोह मंदीर टोला गांव निवासी दीपक सिंह की नाबालिक पुत्री सह छात्रा काजल कुमारी लगभग 14 वर्ष की शव रविवार के सुबह फंदे से झूलते पाया गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, मौके वारदात पर पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया।

स्थानीय श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।इधर मृतका की मां ने बताई कि सभी रात्रि में खाना खाएं इसके बाद काजल खपरैल मकान में सोने चली गई,सुबह में उसे फंदे से झुलते हुए पाया गया।इधर इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अवधेश कुमार यादव ने बताया कि अभी तक मृतका के परिजन के द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया है ,आवेदन मिलते ही आगे कार्रवाई की जाएगी, तथा इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किया जा सकता है,क्यों की मृतका के गले में फंदा लगा हुआ वह फोल्डिंग पर बैठी हुई जैसा पुलिस ने बरामद की थी,
इधर ग्रामीण सूत्रों के अनुसार दीपक सिंह अत्यंत गरीब परिवार से हैं जो बाहर में मजदूरी करने गये हैं, इसकी सूचना सुन वह घर आने के लिए गाड़ी पकड़ चुके हैं, मृतका के दो भाई एवं एक वही बड़ी बहन थी, वह स्थानीय हाई स्कूल में दसवीं की छात्रा बताई जा रही है ,फांसी क्यों लगाई यह अबूझ पहेली बनी हुई है। इधर ग्रामीण सूत्रों के अनुसार यह भी बताया जा रहा है कि शनिवार की रात्रि में घर में खाना को लेकर भाई-बहन में झंझट होने की बात सामने आ रही है। उम्मीद जताया जा रहा है कि उसी आक्रोश में आकर ऐसा कदम उठायी हो।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sarita Rani

Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!