नाबालिग लड़की को भगाने के आरोपी गिरफ्तार

Location: Manjhiaon

मझिआंव: थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक लड़की को भगाकर ले जाने के आरोपी सहित लड़का लड़की को बिहार के सासाराम स्टेशन से पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज होने की एक घंटा के अंदर गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि मझिआंव थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक लड़की के भाई के द्वारा थाना में 25अगस्त के शाम में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी ,दिये गये आवेदन में नाबालिग लड़की के भाई के द्वारा लिखा गया था कि कांडी थाना क्षेत्र के घटहुआ कला गांव निवासी लालेश्वर विश्वकर्मा के 21 वर्षीय पुत्र मुकेश विश्वकर्मा उसकी 14 वर्षीय नाबालिक बहन को शादी के नियत से 22 अगस्त को शाम लगभग 4:00 बजे उसके घर से भगाकर ले गया था, जिसे काफी खोजबीन करने के बाद यह पता चला कि मुकेश अपनी मोबाइल से मेरी बहन की मोबाइल पर फोन से बात करता था, इधर थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिक लड़की के भाई के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में केस कांड संख्या 82/ 24 ,BNC. 2023 ,137 (2),87 के तहत मामला दर्ज करते हुए एक घंटा के अंदर मोबाइल के लोकेशन के द्वारा बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर दोनों को होने की सूचना मिली वे दोनों ट्रेन के द्वारा कहीं बाहर भगाने के फिराक में थे,पर थाना के एस आई, संजय मुंडा दलबल के साथ सासाराम रेलवे स्टेशन भेजा गया और लड़का -लड़की दोनों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।जिसे नाबालिक लड़की को मेडिकल जांच कर कर कोर्ट में 161 का बयान दर्ज करवा दिया गया ,जबकि आरोपी मुकेश कुमार विश्वकर्मा को पोस्को एक्ट के तहत सोमवार को गढ़वा जेल भेज दिया गया ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sarita Rani

Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

News You may have Missed

पलामू समाचार

पलामू समाचार

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
error: Content is protected !!