नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप, मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Location: Manjhiaon

थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने पर उसकी मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मां ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी बेटी 9 दिसंबर की रात लगभग 1:00 बजे घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस से मदद मांगी।

लड़की की मां ने शक जाहिर किया है कि नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के पतीहारी गांव निवासी महमूद आलम उनकी बेटी को भगाकर ले गया होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि महमूद और उनकी बेटी मोबाइल पर चोरी-छिपे बातचीत करते थे। मां ने पुलिस से अपनी बेटी को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद करने की गुहार लगाई है।

इस मामले पर थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि लड़की को जल्द ही खोज लिया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!