न प क्षेत्र के युवाओं ने एआईएमआईएम का दामन थामा

Location: Garhwa

गढ़वा: गढ़वा शहर के कई युवाओं ने एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी युवाओं को
एआईएमआईएम के पलामू प्रमंडल प्रभारी सह गढ़वा विधान सभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी डॉक्टर एम एन खान ने पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर डॉक्टर एम एन खान ने कहा कि युवाओं को पार्टी से जुड़ने पर पार्टी पूरी तरह से मजबूत होगी उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम पार्टी के नीति और सिद्धांतों से प्रभावित होकर गढ़वा शहर के कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।डॉक्टर एम एन खान ने कहा कि अब युवाओं को लगने लगा है कि एआईएमआईएम ही उनका विकास कर सकता है। साथ ही रोजगार उपलब्ध करा सकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार विधानसभा चुनाव से पूर्व पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन आज तक झारखंड सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने में सफल नहीं हो सका। ऐसे में युवाओं का सपना चकनाचूर हो गया।उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार अपने कार्यकाल के दौरान जनता की विकास पर नहीं बल्कि अपने विकास पर ध्यान दिया है। जिसके कारण झारखंड के लोग मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं।उन्होंने कहा कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के लोग आज कई समस्याओं से घिरे नजर आ रहे हैं। इनका सुनने वाला कोई नहीं है। आज गढ़वा विधानसभा क्षेत्र की जनता अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं। बावजूद इसके उनकी समस्याओं का समाधान करने वाला कोई नहीं है। डॉक्टर एम एन खान ने कहा कि यदि उन्हें लोगों का आशीर्वाद मिलता है तो वह गढ़वा विधानसभा क्षेत्र का चौमुखी विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं ने कहा कि वे एआईएमआईएम के नीति और सिद्धांतो से प्रभावित होकर वे लोग इस पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की झारखंड सरकार एक भी वादा करने में सफल नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दिला सका। यह झूठी सरकार है। उन्होंने कहा कि वे लोग इस बार विधान सभा चुनाव में एआईएमआईएम को जिताने का संकल्प लिए हैं। इस वर्ष विधान सभा चुनाव में यहां एआईएमआईएम का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह हैदराबाद में शिक्षा, नौकरी और नौजवानों के भविष्य पर विधानसभा में आवाज उठाई जाती है । उसी तरह एआईएमआईएम के जितने के बाद विधान सभा में छात्र, नवजवान किसान, माता, बहनो, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि से संबंधित मुद्दा को उठाया जाएगा।

किन किन लोगों ने एआईएमआईएम का दामन थामा: एआईएमआईएम का दामन थामने वालों में हाजी खेताब अहमद, नसीम खान,
छोटू कुरैशी, महताब अंसारी, समशद खान, अख्तर रजा, अशद खान , आफताब कुरैशी, आफताब अंसारी, तौफीक, दिलशाद खान , जावेद खान, राजा खान, गुड्डू अंसारी, गरीब अंसारी, प्रिंस खान, परवेज कुरैशी,
हफीजुर रहमान, जिशान खान
गुलाम अंसारी, अमन अंसारी
फैजान कादरी, मिंटू आदि के नाम शामिल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!