मझिआंव: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल

Location: Manjhiaon

मझिआंव थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के चंद्रवंशी टोला के पास मेन रोड पर तेज रफ्तार बाइक से टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पलामू जिले के करकट्टा गांव के जमडीहा टोला निवासी 38 वर्षीय नानदेव मेहता को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल संख्या JH14 L9598 से धक्का मार दिया गया। बाइक सवार टिंकू खां, जोगिवीर गांव का निवासी बताया गया है। टक्कर के कारण नानदेव का पैर बुरी तरह से टूट गया और सिर में गहरी चोट आई, जिससे घटनास्थल पर ही खून बहने लगा।

घटना की सूचना पर 108 नंबर पर एंबुलेंस कॉल की गई, परंतु एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी। इसी दौरान गढ़वा की ओर से जा रहे एक मरीज को ले जा रही एंबुलेंस में घायल नानदेव को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

थाना प्रभारी आकाश कुमार और एसआई चंदन प्रधान ने मौके पर पहुंचकर बाइक को जब्त कर थाने में लाया। आकाश कुमार ने बताया कि बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था और वह अत्यधिक रफ्तार में बाइक चला रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, घायल नानदेव की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है, और वह जीवन-मृत्यु से जूझ रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!