मझिआंव: नि:शुल्क कानूनी सलाह केंद्र का शुभारंभ

Location: Manjhiaon

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत मझिआंव थाना परिसर में नि:शुल्क कानूनी सहायता केंद्र का पोस्टर लगाया गया। इसकी जानकारी पीएलवी महेंद्र राम ने दी। उन्होंने बताया कि यह केंद्र उन लोगों के लिए है जो जिला मुख्यालय तक पहुंचने में असमर्थ हैं। इसके तहत थाना स्तर पर ही कानूनी सहायता प्रदान की जाएगी।

पीड़ित व्यक्ति 15100 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या नजदीकी पीएलवी (पैरा लीगल वोलंटियर) से संपर्क कर सकते हैं। इस केंद्र में दी जाने वाली सहायता पूरी तरह नि:शुल्क है और किसी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी।

महेंद्र राम ने लोगों से अधिक से अधिक कानूनी जानकारी लेने और इस सुविधा का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी पर अत्याचार या दबाव डाला जाता है तो इस केंद्र में शिकायत दर्ज कराकर उचित कानूनी सलाह प्राप्त की जा सकती है। आवश्यकता पड़ने पर आगे की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

यह कदम समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को न्याय दिलाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!