मझिआंव को अनुमंडल बनाने को ले कांग्रेस ने शुरुआत किया हस्ताक्षर अभियान

Location: Manjhiaon

मझिआंव

मझिआंव, मझिआंव नगर पंचायत,बरडीहा एवं कांडी प्रखंड मिलाकर लगभग तीन लाख की आबादी बताया जा रहा है जिसे अनुमंडल की अति आवश्यकता बताया गया ,प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रभात कुमार दुबे उफॅ बड़ू दुबे ने बताया कि कांडी प्रखंड के श्रीनगर एवं सोन तटीय किनारे से जिला मुख्यालय में आने-जाने में लगभग 150 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ता है फिर भी लोगों को एक दिन में कार्य नहीं हो पता है ,जिसे लोगों को शारीरिक आर्थिक एवं मानसिक तीनों का बर्बादी होता है, इसलिए वे चाहते हैं कि इतनी बड़ी घनी आबादी वाले तीनों प्रखंड मिलकर अनुमंडल बन जाने से यहां के लोगों को काफी सुविधा होगी ।

अपने घर से अपना कार्य कर सकते हैं। उन्होंने प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों को बताया कि यह वह आज से मझिआंव को अनुमंडल बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया गया है,यह तीनो प्रखंड में हस्ताक्षर अभियान चलाने के बाद में मुख्य मंत्री को सौंपा जाएगा,और मझिआंव को अनुमंडल बनाकर ही चैन की सांस लेंगे। तथा उन्होंने यह भी बताया कि यह कोई राजनीतिक पार्टी का कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह जनता की जनहित में कार्य किया जा रहा है।
इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अब्दुल्ला हक खां ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस अभियान को तन मन धन से पूरा करने में सहयोग करें, यह कार्यक्रम पार्टी ,जात-पात ,धर्म से ऊपर उठकर सभी धर्म समुदाय को लेकर आगे बढ़ने का कम करें आगामी विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस के पक्ष में मन बना चुकी है चुकी 10 वर्षों में वर्तमान विधायक विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कोई विकास कार्य नहीं कर पाए हैं आज जनता काफी परेशान नजर आ रही है, गठबंधन की सरकार जनहित में लगातार कार्य कर रही है जैसे :अबूआ आवास , सर्व जन पेंशन योजना, मई -पूई योजना जिसका सीधा लाभ अत्यंत गरीब,मजदुर ,किसानों तक पहुंच रहा है, आने वाला विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत होने वाली है।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उदय नारायण तिवारी, 20 सूत्री अध्यक्ष विजय दुबे, उपाध्यक्ष आनंद यादव,बरडीहा प्रखंड 20सुत्री अध्यक्ष शिवप्रसाद गुप्ता, कांडी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष झरी प्रसाद गुप्ता, आनंद दुबे, हाजी अशफाक खां, सत्येंद्र तिवारी, सूर्यकांत तिवारी,पिंटू उपाध्याय ,पिंकू दुबे ,नूरुल अंसारी ,सरफराज खां ,जियाउल अशफाक खां सहित अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sarita Rani

Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!