मझिआंव गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में 425 -छात्राओं को मिला प्रमाण पत्र

Location: Manjhiaon

मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के चंद्री स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर परिसर में शनिवार को 425 अच्छा -छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। जानकारी देते हुए प्रखंड संयोजक नागेंद्र सिंह ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा ली गई थी ,जिसमें में उतीर्ण हुए 425 थे ,सभी को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।साथ ही परीक्षा में पूरे प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किये आर के पब्लिक स्कूल ऊँचरी की छात्रा निधि प्रिया, द्वितीय स्थान प्राप्त कन्या मध्य विद्यालय मझिआंव की छात्रा प्रिया कुमारी एवं तृतीय स्थान लायी परिधि कुमारी को पुरस्कृत किया गया।इसके पूर्व गायत्री परिवार के जिला संयोजक बिनोद पाठक,जिला के मुख्य ट्रस्टी सह भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला प्रभारी संजय सोनी,मझिआंव नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष सुमित्रा देवी,जिला ट्रस्टी डॉ आलोक दुबे एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य अच्युतानंद तिवारी, गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विरेन्द्र सोनी द्वारा संयुक्त रूप से माता गायत्री के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ की गई। इस अवसर पर द कार्नर स्टोन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने गायत्री महामंत्र के साथ साथ स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत गान से आए हुए लोगों को स्वागत कीं।
इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गायत्री परिवार के जिला संयोजक बिनोद पाठक ने कहा कि हम सभी भाग्यशाली हैं कि इस इकीसवीं सदी में जन्म लिये हैं. युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने पहले ही घोषणा कर दी है कि,, 21वीं सदी उज्वल भविष्य,,उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति का उदय हो रहा है,बच्चों में संस्कार भरना है,तभी वे संस्कारवान बनेंगे ,श्री पाठक ने देश के सभी शिक्षकों से आग्रह किया कि यह विशेष समय है,वे अपने विद्यालय के सिलेबस से हटकर अपनी भूमिका समझकर बच्चों में संस्कार भरें,अच्छा संस्कार दें,बच्चों को बीर बालकों एवं महापुरुषों की कथाओं को पढ़ावें तभी उनका मानसिक विकाश होग,उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद सहित कई महापुरुषों ने भविष्यवाणी कर दी है ,बच्चे संस्कारवान बनेंगे तो एक समय ऐसा आयेगा जब ये देव तुल्य आचरण करेंगे और धरती पर ही स्वर्ग उतर आयेगा और गुरुदेव की भविष्यवाणी सत्य हो जायेगी।जिला ट्रस्टी संजय सोनी,अच्युतानंद तिवारी, एलके पब्लिक स्कूल के निदेशक ललन साह, कार्नर स्टोन इंग्लिश पब्लिक स्कूल के निदेशक चक्रवर्ती चौबे, मारूति नंदन सोनी ने भी सम्बोधित किया,कार्यक्रम का संचालन सेवा निवृत्त शिक्षक शिव प्रसाद साह ने किया,कार्यक्रम में अक्षर द पब्लिक स्कूल, कार्नर स्टोन पब्लिक स्कूल, आरके पब्लिक स्कूल, कन्या मध्य विद्यालय ,राधाकृष्ण बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य सहित अन्य कई विद्यालय के छात्र शामिल हुए।
इस मौके पर
निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, युवा समाजसेवी मारूति नंदन सोनी,सांसद प्रतिनिधि शोभा जायसवाल,गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक नागेंद सिंह, अजय कुमार पांडेय,बेचन राम, अशोक विश्वकर्मा,देवमुनि विश्वकर्मा, दिनेश पाल, सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sarita Rani

Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!