मझिआंव और बरडीहा में धूमधाम से हुआ मां दुर्गा का विसर्जन, श्रद्धालुओं ने भावुक होकर दी विदाई

Location: Garhwa

मझिआंव: मझिआंव और बरडीहा प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों में रविवार को शांतिपूर्वक मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा की मूर्ति को पूरे शहर में घुमाया, जिसके बाद कोयल नदी तट पर विसर्जन संपन्न हुआ। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, और नगर पंचायत ने मेन बाजार में भंडारे और पानी की व्यवस्था भी की थी।

विसर्जन के दौरान भक्त “हमनी के छोड़ी के नगरीयां नु हो कहवां जइबु ए माई” जैसे भावुक गीतों पर नाचते-गाते नजर आए, जिससे श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।

सोमवार को बरडीहा प्रखंड के बरडीहा बाजार और सलगा में भी प्रतिमा विसर्जन किया गया। बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को कुछ स्थानों पर मूर्ति विसर्जन नहीं हो सका था, जिसे सोमवार को शांतिपूर्वक संपन्न किया गया, और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sarita Rani

Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!