मेराल पूर्वी पंचायत के मुखिया ने विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर 2100 पौधा किया वितरण

Location: Meral

मेराल पूर्वी पंचायत के मुखिया रामसागर महतो ने रविवार को विश्व प्रकृति संरक्षण
दिवस के अवसर पर ग्रामीणों के बीच अपने निजी कोष से 2100 नि:शुल्क पौधा का वितरण किया।

इस अवसर पर मुखिया रामसागर महतो ने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की भारी कमी को देखते हुए उनके मन में अधिक से अधिक पौधा लगाने एवं आम लोगों से लगवाने का संकल्प लिया है। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए विगत दो वर्षों से कैंप लगाकर ग्रामीणों के बीच नि: शुल्क पौधा वितरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष ग्रामीणों के सहयोग से हड़ही पहाड़ पर दो सौ पौधा लगवाए थे।जो आज के समय में उक्त पौधा तैयार होने लगा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी हमने 2000 पौधा वितरण किया गया था तथा पंचायत में अधिक से अधिक पौधा लगवाकर संरक्षण करवाया जा रहा है। ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे। अधिक से अधिक पेंड़़ लगाकर एवं उसे बचाते हुए भविष्य के लिए ऑक्सीजन की भंडारण क्षमता को बनाए रखना है। इस अवसर पर भाजपा नेता संजय भगत ने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है सभी लोगों को प्रत्येक वर्ष कम से कम पांच पौधा लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिए ताकि पर्यावरण प्रदूषण से निजात मिल सके। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर लालमोहन ने किया। तथा धन्यवाद ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि रुपु महतो ने किया। इस अवसर पर रोहित कुमार, भोलाराम, महेंद्र प्रसाद झामुमो नेता अभिषेक कुमार आदि लोगों ने ग्रामीणों के बीच पौधा वितरण किया। इसमें अमरुद, जामुन,शिशम,गम्हार, सागवान, आंवला,सेमर,बैर बेल,सरिफा, महोगनी, गोल्ड मोहर , कटहल,पिपल वरगद सहित 2100 फलदार, छायादार पौधा का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में सुनिल कुमार, विनय कुमार,विनोद कुमार चौधरी ,कृष्ण कुमार, ब्रजेश कुमार, पंकज कुमार, कमलेश कुमार, अरविंद महतो, रामकुमार, राजकुमार महतो, सतीश प्रसाद,राहि,अयुब, हरे कृष्ण मेहता,सोवरण महतो, सूरज कुमार सहित लोगों का नाम शामिल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Yaseen Ansari

Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!