मंत्री ने क्षेत्र का किया अपराधीकरण, भाजपा की लहर में शामिल हुए 200 से अधिक लोग – सत्येन्द्रनाथ तिवारी

गढ़वा। भाजपा के एनडीए प्रत्याशी सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने दावा किया कि इस बार गढ़वा में भाजपा एक लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज करेगी और विरोधियों की जमानत जब्त होगी। उन्होंने कहा कि गढ़वा, डंडा, रंका, रमकंडा, चिनियां और मेराल प्रखंड की जनता बदलाव चाहती है और चुनाव परिणाम में इसका असर साफ दिखेगा।

अपने आवास पर झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 200 से अधिक लोगों का स्वागत करते हुए तिवारी ने मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान गढ़वा का पूरी तरह से अपराधीकरण कर दिया है। जनता को भय में जीने पर मजबूर किया गया और निर्दोष लोगों को जेल भेजा गया, जबकि अपराधी खुलेआम घूमते रहे।

तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री ने अपराधियों को पिस्टल और राइफल के लाइसेंस दिलवाए और क्षेत्र में भ्रष्टाचार को चरम पर पहुंचाया। उन्होंने चुनाव आयोग से जल्द ही शिकायत करने का आश्वासन दिया कि नियम विरुद्ध ढंग से कई अधिकारियों की पोस्टिंग गढ़वा में की गई है।

भाजपा में शामिल होने वाले अधिकांश लोग मेराल, डंडा और गढ़वा प्रखंड से हैं, जिन्हें तिवारी ने पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!