मंत्री ने किया चिनियां में 11 करोड़ की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्य केंद्र का उद्घाटन

Location: Garhwa

बदली है चिनियां की तस्वीर, सारी सुविधाएं होंगी उपलब्ध : मंत्री मिथिलेश

गढ़वा। चिनियां प्रखंड वासियों को दशहरा का बहुत बड़ा तोहफा मिला है। चिनियां प्रखंड मुख्यालय में लगभग साढ़े 10 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित सर्व सुविधा संपन्न सामुदायिक स्वास्य केंद्र का उद्घाटन किया गया। रविवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने फीता काटकर, विधिवत पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि अब चिनियां की तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है। आज से चार वर्ष पूर्व चिनियां आने के लिए लोगों को सोचना पड़ता था। यहां कोई भी मूलभुत सुविधा उपलब्ध नहीं थी। अब यहां सर्वसुविधा युक्त अस्पताल का भी निर्माण हो चुका है। बहुत जल्द यहां इलाज की सारी सुविधा उपलब्ध होगी। मंत्री ने कहा कि 2.1 एकड़ भूमि में 30 बेड के इस अस्पताल का निर्माण किया गया है। इस अस्पताल भवन में चिकित्सको का आवास, नर्स आवास, ओपीडी ब्लॉक एवं आपातकाली ब्लॉक की सुविधा चिकित्सको का 12 ओपीडी कक्ष, आयुष चिकित्सक का दो ओपीडी कक्ष, इमरजेंसी डिलीवरी एवं दुर्घटना के इलाज की सुविधा, एक्स-रे, अलट्रासाउंड, प्रयोगशाल, वैक्सीन कक्ष की सुविधा, फार्मेसी की सुविधा, मेजर एवं माइनर सभी प्रकार के ऑपरेशन कक्ष की सुविधा, ओटी, अस्पताल चिकित्सा गैस पाइपलाइन प्रणाली से सुज्जजित है जो महामारी के दौरान काफी सहायक होगा। इस अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित की गई है। प्रतीक्षा और प्रांगण की सुविधाएं, मेडिकल गैस स्पोर्ट सिस्टम के साथ 12 बेड का पुरूष और महिला वार्ड, महिला पुरूष के लिए अलग-अलग वार्ड, पोस्टमार्टम एवं मुर्दा घर, विकलांगो के लिए रैंप एवं शौचालय, रसोई की सुविधा, अग्नि सुरक्षा एवं प्रत्येक तल महिला व पुरूष का शौचालय आदि सुविधाएं उपलब्ध है। मंत्री ने कहा कि यदि कोई भी जनप्रतिनिधि इमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाये तो क्षेत्र को विकसित होने से कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि पथ निर्माण विभाग से यहां 206 करोड़ रूपये की लागत से 99 किमी सड़क का निर्माण किया गया है। साथ ही अन्य सारी सुविधाएं उपलब्ध करायी गई हैं। मंत्री ने कहा कि पहले यहां डबल इंजन की सरकार थी लेकिन वो भी झूठ सच बोलने में रह गई। मौके पर मुख्य रूप से सीएस डॉ अशोक कुमार, संवेदक अनिल सिंह सहित कई चिकित्सा कर्मी व पदाधिकारी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

News You may have Missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
error: Content is protected !!