मंत्री मिथिलेश ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान, सेवा कार्यों से पेश की मानवता की मिसाल

Location: Garhwa

गढ़वा। गढ़वा विधायक और झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर अपने सेवा कार्यों के लिए जाने जाते हैं। इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने एक गर्भवती महिला की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की। मंत्री ठाकुर ने गढ़वा सदर अस्पताल में ए-निगेटिव ब्लड की कमी से जूझ रही बेलहरा गांव निवासी प्रवेश कुमार की पत्नी मीना देवी के लिए रक्तदान किया।

मीना देवी प्रसव पीड़ा के कारण अस्पताल में भर्ती थीं और उन्हें तत्काल ए-निगेटिव ब्लड की आवश्यकता थी। दुर्लभ ब्लड ग्रुप स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा था, जिससे महिला की हालत गंभीर हो गई थी। मंत्री ठाकुर, जो मेराल में एक कार्यक्रम में व्यस्त थे, ने स्थिति की जानकारी मिलते ही अपना कार्यक्रम बीच में छोड़कर अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। उनके इस कदम से महिला की जान बच सकी।

मंत्री ठाकुर ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि इससे न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान करने और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। मंत्री के इस मानवीय पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है, और लोगों ने इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!