मंत्री मिथिलेश ने किया रूद्राभिषेक, गढ़वा की सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना

Location: Garhwa

गढ़वा

गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर शनिवार को रुद्राभिषेक किया गया। मंत्री श्री ठाकुर एवं उनकी पत्नी चंचल ठाकुर ने पूरे परिवार के साथ रूद्राभिषेक किया। पूजा अर्चना में मंत्री के परिजन सहित काफी संख्या में अन्य लोग भी शामिल हुए। मंत्री ने पूजा अर्चना कर भगवान भोले नाथ से गढ़वा सहित पूरे राज्य के विकास, सुख, शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। रूद्राभिषेक के बाद काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
ज्ञात हो कि मंत्री श्री ठाकुर का पूजा, पाठ एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों से गहरा नाता है। प्रतिवर्ष मंत्री आवास पर छठ महापर्व का आयोजन किया जाता है। साथ ही वृहत स्तर पर होली मिलन समारोह आदि पर्व, त्यौहार एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों में काफी संख्या में लोग बढ़-चढ़ कर भाग लेते हैं। प्रसाद ग्रहण के लिए पूरे शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी कार्ड वितरण किया गया था। सुबह से लेकर देर रात तक आवासीय परिसर में काफी गहमा गहमी रही। जिले के आलाधिकारी सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए। मौके पर बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, नवीन तिवारी, आशुतोष पांडेय, अनिता दत्त, कंचन साहु, जितेंद्र सिन्हा, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, आशीष अग्रवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, चंदा देवी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!